सीएमएचओ कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया, 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शपथ ली गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

सीएमएचओ कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया, 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शपथ ली गई


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएमएचओ कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया,

13 फरवरी तक आयोजित होने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शपथ ली गई


नर्मदापुरम// सीएमएचओ कार्यालय में सीएमएचओ डॉ नरसिंह गहलोत के दिशा निर्देश में कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया है 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 दो मिनिट का मौन धारण किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ संजय पुरोहित और अधिकारी कर्मचारियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कुष्ठ मुक्त भारत बनाने के सभी प्रयास करेंगें। हम सब मिलकर कुष्ठ रोग के भेदभाव को खत्म कर कुष्ठ रोगियों के आत्मसम्मान को सुनिश्चित करेंगे।

डॉ पुरोहित ने बताया कि म.प्र. शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जिले में चलाया जाएगा जिसमें पंचायतों द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को मिटाने के लिये अपील सामान्तः पूछे जाने वाले प्रश्न एवं समाज को कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति से 'भ्रांतियों एवं भेदभाव न करने की शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही पखवाड़ा के दौरान अधिक से अधिक नये कुष्ठ रोगी खोजें जाएंगे एवं विकास खण्ड स्तर पर पीओडी शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 के मध्य ग्राम सभा में कुष्ठ की जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा गया एवं कुष्ठ स्पर्श निवारण अभियान की शुरुआत हुई।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here