युवा दिवस पर 12 जनवरी को होगा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अधिकारियों को दिए आवश्‍यक दिशा निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 10 January 2026

युवा दिवस पर 12 जनवरी को होगा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अधिकारियों को दिए आवश्‍यक दिशा निर्देश


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

युवा दिवस पर 12 जनवरी को होगा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अधिकारियों को दिए आवश्‍यक दिशा निर्देश


नर्मदापुरम// स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस “युवा दिवस” के अवसर पर 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को जिले में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक शासकीय पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय में संपन्न होगा।

इस अवसर पर जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एवं एक ही संकेत पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों एवं युवाओं में शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक सुदृढ़ता के साथ-साथ अनुशासन की भावना विकसित हो सके।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा उक्त कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान समयबद्धता, सहभागिता, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here