द चैम्प्स फन स्कूल में भव्य फूड फिएस्टा एवं कल्चर वॉक का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 10 January 2026

द चैम्प्स फन स्कूल में भव्य फूड फिएस्टा एवं कल्चर वॉक का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


द चैम्प्स फन स्कूल में भव्य फूड फिएस्टा एवं कल्चर वॉक का आयोजन


नर्मदा पुरम। ईशान परिसर, कर्मभूमि स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में आज फूड फिएस्टा एवं कल्चर वॉक का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवागत जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.के. चटर्जी एवं श्रीमती प्रोनोती चटर्जी ( विद्यालय संचालन समिति) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल सोलंकी (सदस्य, जिला विकास समिति), विकास नारोलिया लक्ष्मण बैस, स्कूल डायरेक्टर्स सुभाशीष चटर्जी श्रीमती जूही चटर्जी, श्रीमती मोना चटर्जी तथा प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ फूड फिएस्टा के उद्घाटन से हुआ, जिसका उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐसा विलक्षण विद्यालय है जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दादा-दादी, नाना-नानी जैसे परिवार के वरिष्ठ सदस्य पीछे छूटते जा रहे हैं, ऐसे में विद्यालय द्वारा उन्हें मंच पर सम्मान देना अत्यंत सराहनीय पहल है। राहुल सोलंकी ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ शिक्षणोत्तर गतिविधियों में भी सर्वोत्तम है।वहीं विकास नारोलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि द चैम्प्स फन स्कूल में बच्चों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाता है। विद्यालय के पूर्व छात्र आज अपने-अपने करियर में उच्च स्थान पर हैं तथा वर्तमान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय सतत प्रयासरत है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति एवं संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फूड स्टॉल का भ्रमण कर सर्वश्रेष्ठ का निर्णय किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सामूहिक तबला वादन प्रदर्शन से हुई, जिसके पश्चात विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कल्चर वॉक की अतिथि एवं निर्णायक के रूप में प्रोफेसर श्रीमती रागिनी भदौरिया श्रीमती गुरमीत कैथवास (समाजसेवी) एवं श्रीमती गायत्री अग्रवाल उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए लिए मनोरंजक खेल, लकी ड्रॉ एवं अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में फूड फिएस्टा एवं कल्चर वॉक के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंच संचालन सुश्री खुशी पटेल, सुश्री मनीषा तोमर, सुश्री रिचा सोनी एवं श्रीमती स्नेहा राजपूत द्वारा किया गया। आभार श्रीमती स्नेहा राजपूत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में श्रीमती शिल्पा गौर एवं सुश्री आकांक्षा दुबे रहीं। यह आयोजन द चैम्प्स फन स्कूल की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाता है।


No comments:

Post a Comment

सतपुड़ा की रानी” पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने नई गाइड जारी प्राकृतिक सौंदर्य, आस्था और एडवेंचर का अनोखा संगम, पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  “सतपुड़ा की रानी” पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने नई गाइड जारी प्राकृतिक सौंदर्य, आस्था और एडवेंचर का अनोखा संगम, ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here