जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 284वां सप्ताह संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 January 2026

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 284वां सप्ताह संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 284वां सप्ताह संपन्न


नर्मदापुरम। जय हो समिति के तत्वावधान में मां नर्मदा घाट पर निरंतर चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज 284वें सप्ताह का स्वच्छता अभियान श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान समिति सदस्यों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक नागरिकों ने विवेकानंद घाट क्षेत्र की साफ-सफाई कर कचरे का संग्रहण एवं उचित निस्तारण किया। 

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मां नर्मदा की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन से भी घाटों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पिछले कई वर्षों से प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। 

सफाई करने वालों में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्यगण सागर पटेल, राजेश वर्मा, पीतांबर चक्रवर्ती, जतिन यादव, हर्षित पाल, अजय बावरिया, प्रथम बावरिया, कौशिक बावरिया, सौरभ वर्मा, अनुराग वर्मा, अंकित सागर, अंकित कीर, विशाल बावरिया उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here