जनसुनवाई में 54 आवेदनों पर हुई सुनवाई,
अतिक्रमण, विद्युत सुरक्षा, सीमांकन जैसे अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त
नर्मदापुरम/ मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर अनिल जैन ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 54 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम मकराढाना,तहसील बनखेड़ी, निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने बी.पी.एल. कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। एक अन्य मामले मे ग्राम विसोनी कलां,निवासी आंनद मालवीय ने नाली का गंदा पानी घर एवं कुए में भराता है, जिसे रोकने के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम सिंगवाड़ा तहसील सुहागपुर निवासी हरिचरन नायक ने रोड पर पुलिया निर्माण करने के लिए आवेदन दिया। श्री जैन ने सभी आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों कों समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शासकीय मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या, कृषि भूमि सीमांकन,नजूल रिकॉर्ड अद्यतन करने पट्टा वितरण, अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment