रिवर व्यू कॉलोनी में समिति गठित, पदाधिकारी बनी प्रीती, पूर्णिमा और सरिता शिव शंकर, लोकेश सहित अन्य शामिल पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 January 2026

रिवर व्यू कॉलोनी में समिति गठित, पदाधिकारी बनी प्रीती, पूर्णिमा और सरिता शिव शंकर, लोकेश सहित अन्य शामिल पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रिवर व्यू कॉलोनी में समिति गठित, पदाधिकारी बनी प्रीती, पूर्णिमा और सरिता

शिव शंकर, लोकेश सहित अन्य शामिल पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं 


नर्मदापुरम। शहर के रिवर व्यू कॉलोनी में समिति का गठित किया गया है। इसमें महिलाओं को आगे लाया गया है। गौरतलब है कि रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन नर्मदा पुरम के नाम से समिति का गठन हुआ है । रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के क्रमांक 44 की धारा के अधीन 30 दिसंबर को किया गया है। इसमें विधिवत समिति का गठन हुआ और पदाधिकारी बनाए गए । इनमें प्रीती खरे को अध्यक्ष और पूर्णिमा त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।  समिति का रजिस्ट्रेशन कराया गया। समिति के पदाधिकारी का कहना है कि कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं, धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। कॉलोनी के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। लोगों ने कहा है कि नई समिति कॉलोनी के विकास के लिए कार्य करेगी। हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं। समिति के पदाधिकारी श्रीमती प्रीति खरे अध्यक्ष अंकुर बिल्लौरे सचिव, शिव शंकर पगारे उपाध्यक्ष ,श्रीमती  पूर्णिमा त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लोकेश साहू संयुक्त सचिव , योगेश कुमार बोपचे और सदस्य  सुनील जैन और श्रीमती सरिता कुमारी लुटारे बनाए गए हैं। शहर की पाश कॉलोनी में रिवर व्यू कॉलोनी की गिनती होती है और यहां पर समिति गठित होने के बाद अनेक विकास कार्य , सुरक्षा आदि की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here