जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रेत व मिट्टी के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी की जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 January 2026

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रेत व मिट्टी के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी की जप्त



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी 

रेत व मिट्टी के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी की जप्त


नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग द्वारा सतरस्ता नर्मदापुरम क्षेत्र से रेत खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली आयशर-485 (बिना नंबर) को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया। इसी क्रम में नारायण नगर पुलिया, नर्मदापुरम से रेत खनिज के अवैध परिवहन में प्रयुक्त 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर) को जप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम पवारखेड़ा से रेत खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली आयशर-485 (बिना नंबर) को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं ग्राम सिलारी, तहसील पिपरिया से मिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन एवं 02 डम्पर जप्त किए गए।

उक्त कार्यवाहियों के दौरान दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, श्रीमती पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक नर्मदापुरम,  कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्रभारी खनि निरीक्षक, हेमंत राज, सिपाही खनिज एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। जप्त किए गए वाहनों एवं मशीनरी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here