जीवन में मंगल रहे, इसलिए सावधानी आवश्यक : मिश्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 January 2026

जीवन में मंगल रहे, इसलिए सावधानी आवश्यक : मिश्रा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जीवन में मंगल रहे, इसलिए सावधानी आवश्यक : मिश्रा 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। देश के वैज्ञानिक मंगल पर जीवन तलाश रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन हमारे जीवन में मंगल रहे, इसलिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना और सावधानी रखनी चाहिए। यह बात मंगलवार को ही यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने समेरिटंस विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम छोटी छोटी सावधानी रखकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप वाहन चलाएं तो सावधानी रखें, यातायात की नियमों का पालन करें। साथ ही अपने परिजनों को भी सावधानी रखने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि हम जागरूक होकर सड़क हादसों को टाल सकते हैं। 

इस अवसर पर यातायात टीआई सुनीता पटेल ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि आपको यातायात के नियमों की जानकारों होनी चाहिए। साथ ही आपको नशे से भी दूर रहना चाहिए। नशा जीवन ही नहीं पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। अधिकांश सड़क हादसे नाशी के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी दायित्व है कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मिलता है तो उसकी सहायता करनी चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य आरके रघुवंशी भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here