मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांडेय ने की मुलाकात जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर हुई विस्तार से चर्चा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 January 2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांडेय ने की मुलाकात जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर हुई विस्तार से चर्चा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांडेय ने की मुलाकात

 जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर हुई विस्तार से चर्चा


नर्मदा पुरम। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय भोपाल पहुंचे और उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने नर्मदापुरम जिले की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की एवं जानकारी दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला अध्यक्ष के बीच में प्रमुख रूप से जिले में शेष रहे ब्लॉक अध्यक्ष, शहर में शेष रहे नगर अध्यक्ष की नियुक्ति, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत में कांग्रेस की पंचायत कमेटी का गठन, सेक्टर मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति, शहर में वार्ड  कमेटी का गठन एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चाएं हुई। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर देगी। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here