माखन नगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 January 2026

माखन नगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


माखन नगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था


नर्मदापुरम। पुलिस द्वारा 15 जनवरी गुरुवार को तहसील ग्राउंड माखननगर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अवसर पर शहर में यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान सुचारु एवं सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी गुरुवार को प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा एवं मुख्य मार्ग पर मुख्यमंत्री के आवागमन अथवा रोड शो के दौरान यातायात कुछ देर के लिए रोका जाएगा। आम नागरिकों से अनुरोध है कि कार्यक्रम के दौरान वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले हितग्राहियों और अन्य जनों के लिए निम्नलिखित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं पिपरिया सोहागपुर तरफ से आने वाले वाहनो के लिए- सुमित्रा पब्लिक स्कूल माखननगर ,नर्मदापुरम तरफ से आने वाले वाहनों के लिए - अनाज मंडी माखननगर, बागरा तवा रोड तरफ से आने वाले वाहनो के लिए- मंगलदीप मैरिज गार्डन बागरा रोड माखननगर, वैकल्पिक पार्किंग - आरी रोड पर अतिरिक्त पार्किंग की आवश्यकता होने पर उपयोग हेतु

हेलीपेड से सिरवाड़ रोड होते हुए माखन लाल चतुर्वेदी जी की प्रतिमा स्थल तक एवं यहां से कार्यक्रम स्थल तक मुख्य मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी और अनधिकृत रूप से इन मार्गों पर वाहन पार्क करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं मार्ग से वाहनों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। 

आपातकालीन सेवाओं विशेषकर मरीजों को ले जा रहे एम्बुलेंस का आवागमन सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित मार्गों पर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जावेगी। कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे शासकीय वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल के सामने MPEB परिसर में होगी 

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनसामान्य से सहयोग की अपील की जाती है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो ।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here