मकर संक्रांति पर्व को लेकर नपाध्यक्ष और सीएमओ ने ली बैठक मकरसंक्रांति पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 January 2026

मकर संक्रांति पर्व को लेकर नपाध्यक्ष और सीएमओ ने ली बैठक मकरसंक्रांति पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 मकर संक्रांति पर्व को लेकर नपाध्यक्ष और सीएमओ ने ली बैठक

मकर संक्रांति पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश 


नर्मदापुरम्। मकरसंक्रांति पर्व को लेकर मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस दौरान समस्त अधिकारी कर्मचारियों को मकरसंक्रांति पर्व पर मां नर्मदा के सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पाइंटों पर शाम के समय विशेष रूप से अलाव जलाए जाएं। इस दौरान घाटों पर चल रहे पुताई कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, गौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि मां नर्मदा के घाटों पर किसी भी प्रकार से गंदगी न करें। मां नर्मदा में स्रान करते समय साबुन और शैंपू का उपयोग न करें। साथ ही मां नर्मदा में स्रान करते समय सावधानी बरतें। साथ में आए हुए छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here