एनसीसी केडिट्स ने ट्रेनिंग कैंप के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 January 2026

एनसीसी केडिट्स ने ट्रेनिंग कैंप के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 एनसीसी केडिट्स ने ट्रेनिंग कैंप के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन के कैंप कमांडेंट कर्नल एस पी सिंह के दिशा निर्देश में एनुअल ट्रेनिंग कैंप 13 मध्यप्रदेश बटालियन प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कैंप में स्कूल एवं कॉलेज के 354  एनसीसी केडिट्स शामिल हुए। जिसमें सीनियर डिविजन ,सीनियर विंग ,जूनियर डिविजन ,जूनियर विंग की एनसीसी केडिट्स शामिल हुए हैं। दस दिवसीय कैंप 5 से लेकर 14 जनवरी चला, समापन समारोह में एनसीसी केडिट्स द्वारा देश भक्ति, भारतीय संस्कृति, धार्मिक गाने ,भजन एवं नृत्य से सबका मन मोह लिया वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कैंप सम्पन्न हुआ। इस दौरान केडिट्स ने कैंप में सिखलाई हर गतिविधियों में बढ़चढकर हिस्सा लिया। कैंप कमांडेंट ने केडिट्स को इस अनुशासन को अपने जीवन में सदा बनाए रखने के लिए कहा। 

कैंप समापन कार्यक्रम में विशेष रूप से मैडम अदिति सिंह, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट विवेक सिंह,लेप्टिनेंट एल एन मालवीय, सेकेंड आफिसर जीआर कापसे ,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर आफिसर यास्मीन खान ,कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, सूबेदार मेजर वीसी तिलक, सूबेदार राजवीर, महावीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वी एच एम पुरन मिश्रा, सत्य देव सिंह, महावीर सिंह, हवलदार भंवर लाल,सत्यदेव सिंह ,लोकेश कुमार ,घमंडा राम,अजीत सिंह,सचिन कुमार, नेमाराम ,अर्जुन, विजय कुमार, महावीर सिंह, नायक सुशील कुमार ,नवीन श्योराण आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here