साक्ष्य छुपाने के इरादे से मृतक के शव व मोटर साइकिल को जलाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 January 2026

साक्ष्य छुपाने के इरादे से मृतक के शव व मोटर साइकिल को जलाया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


साक्ष्य छुपाने के इरादे से मृतक के शव व मोटर साइकिल को जलाया

गुमशुदा चंदन की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जादू टोने के शक दोस्तो ने की हत्या

बुधनी मिडघाट के जंगल में ले जाकर की हत्या के

साक्ष्य छुपाने के इरादे से मृतक के शव व मोटर साइकिल को जलाया

दो विधि विरोधी बालक सहित 04 गिरफ्तार

संदेहियों ‌द्वारा मृलक के गर्लफ्रेंड के साथ जाने की कहानी निकली झूठी


 नर्मदा पुरम। फरियादिया रेखा पगारे पति अजय पगारे उम्र 35 वर्ष नि ठाकुर मोहल्ला माखन नगर ने दिनांक 24/12/2026 को रिपोर्ट किया कि उसका छोटा भाई चंदन नागवंशी पिता स्व राजाराम नागवंशी उम्र 20 साल नि ग्राम जाबली थाना माखन नगर जो कि खेती बाड़ी का काम करता था दिनांक 23/12/2025 को सुबह 9 बजे अपनी मोटर साइकिल MP 05 ZE 6807 लेकर गया था जो वापस नहीं आया है फरियादिया की रिपोर्ट पर गुम इसान क्र 166/25 कायम कर गुमशुदा की तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा एवं अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा गुमशुदा की शीघ्र तलाश पतारासी हेतु निर्देशित किया गया ।उपरोक्त निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान ‌द्वारा थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार उड़के के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश पतारासी हेतु लगाया गया ।

थाना माखन नगर पुलिस द्वारा गुमशुदा चंदन के संबंध में परिजनों एवं दोस्तों से पूछताछ की गई जिनके द्वारा दिनांक 23/12/2025 को मृतक गांव के सुशील नागवंशी व अन्य के साथ देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मृतक चंदन के मोबाइल नंबर पर दिनांक 23.12.2025 को करीब 9.00 बजे गांव के ही कमलेश नागवंशी से बात होना पाया गया। जो कमलेश नागवंशी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 23.12.2025 को उसने मृतक चंदन नागवंशी को पार्टी करने के लिए फोन किया था जो गांव रेत स्टाक के पास आया वहां से मृतक चंदन व 02 विधि विरोधी बालक मोटर साइकिलों से बाबई तरफ निकले थे। 11 मील पर साहिल तेकाम भी उनको मिला फिर उसके बाद वे बुधनी गये पार्टी की। बुधनी में मृतक चंदन को उसकी गर्ल फ्रेंड मिली। वहीं से वह मोबाइल बंद करके अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चला गया था। इसी तरह की बात साहिल तेकाम व 02 विधि विरोधी बालकों द्वारा बताई गई जिसकी तस्दीक कराई गई जो झूठ पाई गई ।

थाना माखन नगर ‌द्वारा संदेहियों के बताये अनुसार घटना दिनांक 23/12/2025 से बुधनी तक के सीसीटीव्ही कैमरों को चेक किया गया जो रास्ते के सीसीटीवी कैमरों में मृतक चंदन चारों लोगों के साथ जाता हुआ दिखा था। परंतु लोटते समय मृतक उनके साथ नहीं था। पुलिस द्वारा 04 संदेहियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मृतक चंदन नागवंशी की हत्या करके मिडघाट बुधनी के जंगल में मृतक चंदन की लाश और मोटर साइकिल को जला दिया है। पुलिस ‌द्वारा संदेहियों के बताये अनुसार तस्दीक करने पर चंदन नागवंशी का शव मिडघाट बुधनी के जंगल में जली अवस्था में मिला एवं उसकी मोटर साइ‌किल डीलक्स जली हुई पाई गई ।

जिसकी सूचना पर थाना बुधनी जिला सीहोर द्वारा मर्ग की कार्यवाही की गई तथा शव का पोस्ट मार्टम करा कर मर्ग डायरी थाना माखन नगर को भेजी गई। पुलिस द्वारा मर्ग डायरी व शार्ट पी एम रिपोर्ट के आधार पर थाना माखन नगर में अप क्र 02/26 धारा 103(1), 238 (a) 3(5) BNS का किया गया है। घटना में शामिल 02 विधि विरोधी बालक सहित अन्य 04 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 29/11/2025 को मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी की मां की मृत्य हो गई थी। जो अचानक बीमार हो गई थी आरोपी द्वारा अचानक बीमार होने के संबंध में झाडफूंक कराने वाले लोगों से पुछवाये जाने पर उनके ‌द्वारा पड़ोस में रहने वाले लोगों के ऊपर शक बताया था तब से मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी मृतक चंदन नागवंशी के परिवार से बदला लेना चाह रहा था। दिनांक 23/11/2023 को उसने चंदन को पार्टी करने के लिए फोन लगाया जो मृतक अपनी मोटर साइकिल जाबली गांव रेत स्टाक के पास आया वहां से मृतक चंदन व 02 विधि विरोधी बालक मोटर साइकिलों से बाबई तरफ निकले थे। 11 मौल पर साहिल तैकाम भी उनको मिला। सभी ने कुठारिया शराब दुकान से शराब लेकर शराब पी फिर बाबई से चिकन लेकर ढाबे में चिकिन बनवाया मोटर साइकिल से बुधनी के लिए निकले। जिंद बाबा नर्मदापुरम के पास से फिर शराब ली और रास्ते में ढाबे से रोटी चावल लिया। और मिडघाट के जंगल में जाकर पार्टी की। जब मृत्तक को ज्यादा नशा हो गया तो मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी ने बड़ा से पत्थर उठाकर मृतक की सिर पर दो बार पटक दिया इसके बाद विधि विरोधी बालक ने उसी पत्थर को दो बार और मृतक के सिर पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी साहिल तथा एक विधि विरोधी बालक पेट्रोल लेकर आये और मृतक के शव पर डालकर शव को जला दिया एवं मृतक की मोटर साइकिल को वहीं जला दिया। मृतक चंदन को मोबाइल तथा उसकी चांदी की चैन को मुख्य आरोपी सुशील ने रख लिये थे। मृतक चंदन के चप्पल, आरोपी सुशील ने अपने कपडे, डिस्पोजल, दोना पत्तल को झोले में रखकर निमसाड़िया के पास पुलिस के नजदीक जला दिया था जिन्हें पुलिस ने अध जली अवस्था में बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मो सा, पेट्रोल की बाटल, मृतक चंदन का मोबाइल तथा चांदी की चैन को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

अभियुक्तों की जानकारी इस प्रकार है। गिरफ्तार/फरार-- सुशील नागवंशी पिता सुखराम नागवंशी उम्र 23 साल नि ग्राम जाबली थाना माखन नगर गिरफ्तार ,साहिल तैकाम पिता सुनील उर्फ गोलू तेकाम उम्र 19 साल नि ग्राम जाबली थाना माखन नगर, गिरफ्तार,विधि विरोधी बालक गिरफ्तार, विधि विरोधी बालक को गिरफ्तार किया है।

सराहनीय भूमिका

एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार उड़के, उनि राजेन्द्र राजपूत, उनि अशोक बरबडे, सउनि गोपाल पाल, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि प्रकाश राजपूत, प्र आर तरुण चंदेल, आर आयुष, आर नरेश मलिक, चालक राहुल, आर अनिल, आर सुनील, आर दुर्गेश, आर अखिलेश, म आर सिंधू, सायबर सेल नर्मदापुरम आर संदीप, आर दीपेश एसडीओपी कार्यालय सोहागपुर के प्र आर 311 श्याम सिंह राजपूत सैनिक अशोक ब्रहमवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here