फर्जी डॉक्टर ने बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियो को ठीक करने के नाम पर ली मोटी रकम अंतराज्यीय गिरोह का देहात पुलिस ने किया पर्दाफाश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 January 2026

फर्जी डॉक्टर ने बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियो को ठीक करने के नाम पर ली मोटी रकम अंतराज्यीय गिरोह का देहात पुलिस ने किया पर्दाफाश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


फर्जी डॉक्टर ने बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियो को ठीक करने के नाम पर ली मोटी रकम 

अंतराज्यीय गिरोह का देहात पुलिस ने किया पर्दाफाश


नर्मदा पुरम। अंतराज्यीय गिरोह के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फर्जी डॉक्टर बनकर और अपना नाम बदलकर फरियादी संजय मिश्रा निवासी नर्मदापुरम के पास तथा कथित दीपक शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा बीमारी ठीक करने की गारंटी लेते हुये परिचित डॉ. कुणाल पटेल का मोबाइल नंबर पीड़ित को दिया गया। जिस नंबर पर पीड़ित द्वारा कॉल बात करने पर डॉ द्वारा घर आकर चेक करने व ईलाज करने का कहते हुये अगले दिन डॉ. कुणाल पटेल तथा कथित अपने एक साथी के साथ पीड़ित के घर आकर बीमारी चेक कर अपना पेटेंट फार्मूला की महंगी दवाई से रोग ठीक होने का झांसा देकर मोबाइल से क्यूआर कोड दिखाकर पीडित से एक लाख रुपए ट्रांसफर कराकर दवाई नीचे गाड़ी में रखी है लाकर देते है बोलकर डॉ. व उसका साथी अपनी मोपेड गाड़ी से रफूचक्कर हो गए। 

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की सूचना पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध क्र. 762/ 2025 धारा 318(4), 3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही साई कृष्णा थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में,अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, दौराने विवेचना फरियादी को आरोपी द्वारा दिये मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश पतारसी की जो आरोपी द्वारा मोबाइल रास्ते मे कहीं फेंके गये। ट्रांसफर कराये गये बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की जो पैसा राजस्थान में एटीएम के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। फरियादी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व विडियो के आधार पर आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन मोपेड गाड़ी व आरोपियों के हुलिया के आधार कर तलाश पतारसी करते हुये थाना देहात पुलिस द्वारा अपनी पहचान छिपाते हुये साधा वेषभूषा में फुटेज के हुलिये व घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी एकत्र कर बुधनी भोपाल के आसपास तलाश पतारसी के दौरान उक्त वाहन व हुलिया के व्यक्ति राजस्थान से आये हुये घुम्म्कड़ जाति के डेरो के आसपास तलाश करते भोपाल के नजदीक राजस्थान के कुछ घुम्मकड़ डेरो के पास उक्त वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH40 BZ 0975 की गाड़ी दिखी जो तलाश पतारसी करते फुटेज में दिखे संदेही मौजूद मिले, जिन्हे टीम द्वारा हिकमत अमली से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर थाना उपस्थित संदेहियों से अपराध सदर मे पूछताछ कर समक्ष गवाह कथन लेख किया गया, जिन्होने मेमोरेंडम में पृथक पृथक कर अपराध कारित करने के संबंध में बताया गया, आरोपियों द्वारा बताया कि घटना के एक दिन पूर्व मोहम्मद अली द्वारा फरियादी को दीपक शर्मा निवासी नर्मदापुरम का होना बताकर झांसे में लिया जाकर अगले दिन उसके साथी अल्ताफ व उनके एक तथाकथित डॉ कुणाल पटेल साथी द्वारा मोहम्मद अली की गाड़ी से फरियादी के घर आकर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर रुपए क्यूआर कोड से डॉ. साथी द्वारा बताये क्यूआर पर ट्रांसफर कराया गया व डॉ द्वारा मोहम्मद अली व अल्ताफ को नगदी रुपए हिस्से मे दिये गए। मामले में आरोपियों घटना में प्रयुक्त वाहन व आरोपियों के मोबाइल जिनमे घटना से संबंधित फुटेज, न्यूज, ठगी से संबंधित तरीके, वार्तालाप की आवाज रिकार्डिंग आदि उपलब्ध होना पाया गया।

इसी प्रकार उक्त आरोपियो द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम क्षेत्र मे दिनांक 15/12/2025 फरियादी सुरेश अग्निहोत्री पिता दुर्गाप्रसाद उम्र 69 साल निवासी रिवर व्यू कालोनी, मालाखेड़ी रोड नर्मदापुरम के साथ अंजाम देने पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया गया है तथा दिनांक 05/12/2025 को जिला बैतूल निवासी रमेश सूर्यवंशी पिता मल्लूजी सूर्यवंशी उम्र 67 साल निवासी पटेल वार्ड सदर बैतूल के साथ भी इसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया है, जो जांच मे है।

गिरफ्तार किये गये आरोपी -

 मोहम्मद अली पिता मोहम्मद रणजीत उम्र 26 साल निवासी सलाउद्दीन की गली नर्सरी रोड, वार्ड क्र. 18, बूंदी थाना, सिटी कोतवाली बूंदी, जिला बूंदी (राजस्थान), मोहम्मद अल्ताफ पिता वहीद उम्र 29 साल निवासी नर्सरी रोड बहारली, जिला बूंदी राजस्थान है।

फरार आरोपी-तथाकथित साथी डॉ. कुणाल पटेल

वारदात का तरीका- आरोपी बूंदी राजस्थान से आकर चार पहिया वाहनो में क्रोम लगाने के नाम पर घूमफिर कर भीड़‌भाड़ वाले इलाके मे जाकर करीबन 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों एवं बीमार व्यक्तियों से बीमारी ठीक करने के नाम संबंध स्थापित कर भरोसे मे लेकर गिरोह का एक व्यक्ति बीमार व्यक्तियों से संपर्क में आकर बताया जाता है कि इस प्रकार की बीमारी मेरे माता पिता को भी होने उसका उचित ढंग से ईलाज डॉ. कुणाल के द्वारा किया जाता है। उनसे मोबाईल के माध्यम से संपर्क स्थापित कर अगले दिन डॉ. मरीज से संपर्क बनाकर भरोसे मे लेकर दवाई के नाम किसी पद्धति से ईलाज़ का डेमो दिखाकर ईलाज़ का भरोसा देता है और इस फार्मूले की दवाई और ईलाज सिर्फ हमारे पास ही है जिससे आपको पूर्ण आराम लग जाएगा, परंतु ईलाज थोड़ा महंगा है। पैसे मोबाईल से क्यूआर कोड बताकर पैसे ट्रांसफर करा लेता है और दवाई गाड़ी में रखी है लाकर देता हूँ और फरियादी को भरोसे मे रखकर ठगी कर गिरोह अपने मोबाइल बंद कर लेता है और घटना में प्रयुक्त मोबाईल फेंक देता है। आरोपियों द्वारा अलग-अलग वारदातों मे नए नए सिम नंबर व मोबाईल इस्तेमाल किये जाते है। घटना की वारदात के बाद आरोपी लगातार अपनी पहचान एवं पता बदलकर जिला एवं राज्य बदल देते हैं परंतु बॉलर कीपर नाम से कोड वर्ड उपयोग करते है।

अपील

 शहर वासियो से निवेदन है कि इस प्रकार के अंजान व्यक्ति आपके निवास स्थान पर आने या आपको कहीं मिले या किसी प्रकार की लोभ लालच मे नहीं आकर बीमारी ठीक करने के नाम पर पैसे किसी भी अंजान व्यक्ति को नहीं दिया जावे, यदि इस प्रकार के व्यक्ति आने पर तत्काल अपने निकटतम थाने कंट्रोल रूम को सूचित करे तथा अपने अपने निवास, कालोनियों, रहवासी इलाके मे सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्यता बढ़ावे।

टीम में प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंह पाठक एसडीओपी, सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी थाना देहात, कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम, उपनिरीक्षक हेमंत निशोद, सउनि, प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नरें, प्र.आर. नवीन,आरक्षक चेतन, आरक्षक जितेंद्र,आरक्षक कपिल,आरक्षक सुनील, आरक्षक दीपेश, प्रशांत, संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here