मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के दुर्घटनाओं और रोकथाम के प्रयासों की गई समीक्षा
नर्मदा पुरम। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय भोपाल के DIG टी के विद्यार्थी द्वारा शुक्रवार को जिले की सड़क दुर्घटनाओं, रोकथाम के प्रयास और सड़क सुरक्षा के नवाचारों की समीक्षा की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दिन में पुलिस कंट्रोल रूम नर्मदापुरम में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यार्थी के साथ DIG प्रशांत खरे, SP साईं कृष्ण एस थोटा, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, SDOP जितेंद्र पाठक, निरी सुनीता पटेल एवं यातायात में पदस्थ अधिकारियों के साथ NIC एवं NHAI टोल प्लाजा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम में वर्ष 2024 की दुर्घटना संख्या के तुलना में वर्ष 2025 मे अधिक दुर्घटना घटित हुई है और सड़क दुर्घटनाओं में 6.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि हताहतों में 9.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विगत पांच वर्षों के थानावार दुर्घटना का अवलोकन किया गया जिसमें दुर्घटना वृद्धि वाले थानों में दुर्घटना के हाट स्पॉट पर संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से इंजिनियरिंग में सुधार, रेडियम साइनेज इत्यादि लगाने की समझाइश दी गई।
समीक्षा के दौरान वर्ष के शुरुआती महीनों के तुलनात्मक आंकड़ों और वर्ष के अंतिम के तुलनात्मक आंकड़ों को देखते हुए कमी लाने के प्रयास पर नर्मदापुरम पुलिस की प्रशंसा की गई और दुर्घटना दर में कमी लाने में मप्र के 5 टॉप जिलों में होने की सराहना की ।
ब्लैक स्पॉट की संख्या में कमी लाने और जिले के एक ब्लैक स्पॉट पर होने वाली गंभीर घटनाओं में कमी लाने पर भी सराहना की गई। CCTNS पोर्टल और eDAR पोर्टल पर एक्सीडेंट के डेटा एंट्री में जिले के मप्र में 5 टॉप जिलों में होने की सराहना की। DIG टी के विद्यार्थी द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों, सड़क सुरक्षा हेतु नवाचारों की जानकारी ली गई और संतोष व्यक्त किया गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता हेतु चलाए जा रहे प्रयासों और विभिन्न प्रयासों का अवलोकन किया गया।जिले के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं यातायात शिक्षा, इंजीनियरिंग और आपातकालीन मेडिकल सुविधा में अन्य विभागों से समन्वय करने, सड़क विकास निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग के एम्बुलेंस और क्रेन के उपयोग, सरकारी और प्राइवेट एम्बुलेंस का डेटा एकत्र करने और उनकी जियो टैगिंग,सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष रखे गए बिंदुओं के क्रियान्वयन, कैशलेश उपचार और राहवीर योजना के प्रचार प्रसार इत्यादि के संबंध में सुझाव दिया। समीक्षा बैठक उपरांत DIG टी के विद्यार्थी द्वारा जिले के ब्लैक स्पॉट एसपीएम रेलवे क्रासिंग का भ्रमण किया गया और उक्त स्थान पर हुए दीर्घकालिक सुधार और घटनाओं में कमी पर संतोष व्यक्त किया गया तथा ग्वालटोली से आने वाले सड़क से होने वाली अव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सुधार के संबंध मे सुझाव दिया।
जिले में CCTNS एवं eDAR पोर्टल पर एंट्री की स्थिति प्रदेश के टॉप 5 जिलों में होने से उक्त प्रयास की धरातल पर स्थिति देखने की दृष्टि से थाना देहात के एंट्री की स्थिति देखी गई और ऑपरेटर कक्ष में बैठ कर एंट्री की स्थिति, एक्सीडेंट के प्रकरणों में भेजे गए FAR, IAR और DAR की जानकारी और eDAR की एंट्री चेक की गई इसके संबंध में स्टाफ से चर्चा कर समस्या और सुझाव से अवगत हुए। जिले में एंट्री की स्थिति और देहात की स्थिति की सराहना की गई eDAR, ट्रिब्यूनल/बीमा कंपनी को घटना के बाद भेजी जाने जानकारी की थाना प्रभारी द्वारा लगातार समीक्षा के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment