मां नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर मां नर्मदा की मनमोहक प्रतिमा मौरछली चौंक मंदिर पर स्थापित, प्रतिदिन होगा नर्मदा पुराण सात दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, समापन पर हवन शांति भंडारा होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 January 2026

मां नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर मां नर्मदा की मनमोहक प्रतिमा मौरछली चौंक मंदिर पर स्थापित, प्रतिदिन होगा नर्मदा पुराण सात दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, समापन पर हवन शांति भंडारा होगा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मां नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर 

मां नर्मदा की मनमोहक प्रतिमा मौरछली चौंक मंदिर पर स्थापित, प्रतिदिन होगा नर्मदा पुराण

सात दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, समापन पर हवन शांति भंडारा होगा 


नर्मदा पुरम। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर सार्वजनिक श्री गणेश, मां नर्मदा, साईं, शंकर मंदिर मोरछली चौक पर शुक्रवार को मां नर्मदा की मूर्ति स्थापना की गई। शनिवार से लेकर नर्मदा जयंती तक प्रतिदिन मौरछली स्थित मंदिर में नर्मदा पुराण पंडित जी के द्वारा किया जाएगा। 

नर्मदा जयंती के दिन हवन शांति भंडारे के साथ मां नर्मदा जी का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएंगे। इसके साथ ही मां नर्मदा की भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी जो सेठानी घाट पर पहुंचेगी और जल कलश मंच पर ले जाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here