औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 January 2026

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक समापन



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक समापन 


नर्मदा पुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम में 16 जनवरी को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण किया गया।

 इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले एवं शासकीय योजनाओं से भी अगवत कराया गया , वहीं कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर भ्रमण कर उनसे चर्चा की, जिससे छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किया जा सके।

 इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अनिल देशमुख एवं जिला रोजगार अधिकारी डॉ.श्याम कुमार धुर्वे एवं जिला रोजगार कार्यालय प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से राहुल अहिरवार प्रशिक्षण अधिकारी, दीपिका करारे प्रशिक्षण अधिकारी, आदर्श कुशवाहा प्रशिक्षण अधिकारी सहित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 मेले मे कुल 130 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए। जिसमें कंपनी एवं शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाए थे। वहीं कंपनी द्वारा रोजगार में 70 छात्र-छात्राओं को  प्रथमिक स्तर पर चयनित किया गया और उन्हें स्वरोजगार योजना के तहत 10 को लाभान्वित किया गया। कुल 80 छात्र एवं छात्राओं को लाभान्वित किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57 छात्र एवं छात्राओं की जॉच की गयी । इस अवसर पर समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here