भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 January 2026

भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण 


नर्मदापुरम्। भोपाल तिराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां कार्य कर रहे कारीगरों से चर्चा की तथा काम की स्थिति जानकारी। उन्होंने भोपाल तिराहे पर लग रही मां नर्मदा की मूर्ति के स्थान और दीवार पर लिखे हर-हर नर्मदे का भी अवलोकन किया गया। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल तिराहे के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। यह नर्मदापुरम् का प्रवेश द्वार है। यहां मां नर्मदा की मूर्ति स्थापित होगी। लोग नर्मदापुरम् में प्रवेश करने से पहले मां नर्मदा की प्रतिमा के दर्शन करेंगे। यह नर्मदापुरम् की विशेष पहचान बनने जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here