परीक्षा के समय तनाव कम करने के बताए उपाय समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 12 January 2026

परीक्षा के समय तनाव कम करने के बताए उपाय समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


परीक्षा के समय तनाव कम करने के बताए उपाय समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला


नर्मदापुरम। परीक्षा के दौरान तनाव कम करने और अपना आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें, इसके उपाय मनोवैज्ञानिक माइंड सेट कोच शिवरंजनी टागरा ने समेरिटंस विद्यालय में आयोजित एक कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए। 

उन्होंने बताया कि आप बहुत ही आसानी से और छोटे छोटे प्रयासों से तनाव से बच सकते हैं। आपको एक्जाम प्रेशर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। परीक्षा के दौरान सामान्य और हल्के फुल्के व्यायाम करें। नियमित रूटीन ही रखें।   पर्याप्त नींद लें। ज़रूरत से अधिक किताबों में न उलझें। अधिक विचार न करें। 

उन्होंने कहा कि दिमाग को रिलेक्स रखें और 

परीक्षा के समय कुछ समय मनोरंजन अवश्य करें। पढ़ाई के दौरान छोटे छोटे टिप्स फॉलो करें। छोटे टारगेट सेट करें और एक टारगेट पूरा करने के बाद दूसरा टारगेट सेट करें। उन्होंने कुछ व्यायाम भी बताएं और कार्यशाला में बच्चों से व्यायाम करवाए भी। बाद में बच्चों ने उनसे प्रश्न भी पूछे जिनके उत्तर उन्होंने दिए। कार्यशाला में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, सुमिता द्विवेदी, लिना देवासकर आदि भी उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here