जीतू पटवारी ने निमसाड़िया में किसान हित में आम जनों से विचार विमर्श किया, ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस समिति का गठन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 January 2026

जीतू पटवारी ने निमसाड़िया में किसान हित में आम जनों से विचार विमर्श किया, ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस समिति का गठन किया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 जीतू पटवारी ने निमसाड़िया में किसान हित में आम जनों से विचार विमर्श किया,

 ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस समिति का गठन किया गया


नर्मदा पुरम।  शनिवार दोपहर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्राम निमसाड़िया में पधारकर, किसान हित में आम जनों से विचार कर, ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस समिति का गठन किया गया, ग्राम पंचायत निमसाड़िया में समिति का गठन कर जीतू पटवारी ने ग्रामपंचायत स्तर पर सभी नियुक्त सदस्यों को कहा कि पार्टी हित में सक्रीय भूमिका निभाकर आम जन को जोड़ने का प्रयास करें और अपने अपने उत्तरदायित्य का लाभ आम जनता हो सके प्रयास करें ।

   इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मलैया ने भी कहा कि जो उत्तरदायित्व सोपा गया है, उसका आमजन के लोगों के प्रति कांग्रेस पार्टी के हित में समर्पित रहूंगा। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र गोपाल मलैया ने जीतू पटवारी का शाल, श्रीफल सप्रेम भेंट देखकर स्वागत किया, इस कार्यक्रम में आसपास ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासी के द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता दी गई सभी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समिति का भी शाल श्रीफल से स्वागत किया गया ग्राम पंचायत स्तर पर जो समिति गठित की गई और इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डन पांडे, मानक अग्रवाल राम मोहन मलैया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला यादव, राधेश्याम पटेल,रवि जायसवाल एवं पुष्पराज पटेल ,ओम पटेल, मोहन झलिया, विक्रम तोमर, तेजराम पटेल, अशोक दिक्षित, प्रदीप पटेल, मथुरा मलैया, रामनारायण पटेल, कमलेश बाथरे, राकेश मालवीय ,हेमचंद कश्यप आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here