एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
नगर की उधमसिंह बस्ती द्वारा किया जा रहा है आयोजन
नर्मदा पुरम। हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक' विशाल हिन्दू सम्मेलन' का आयोजन हमारे नगर की उधमसिंह बस्ती द्वारा आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तत्वाधान में एक महीने पूर्व से गृह संपर्क अभियान चलाया गया, इसके बाद बस्ती के चिन्हित 15 मंदिरों में नियमित भारत माता आरती की गई निरंतर सभी स्वयंसेवक, एवं मातृशक्ति बस्ती के घरों में पहुंचकर हिंदू सम्मेलन का आमंत्रण दे रहे हैं। जिसके क्रम में दिनांक 4 जनवरी को रविवार दोपहर 2 बजे वाहन रैली, जिसमें सभी बंधुओ एवं मातृशक्ति सम्मिलित होगी व 11 जनवरी को 10 बजे से कलश यात्रा हरियाली चौराहे से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल शुभ लाभ गार्डन में पहुँचेगी और सभी हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होंगे इस मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वक्ता उद्बोधन व महाप्रसादी वितरण रहेगा| समस्त उधमसिंह बस्ती निवासी सभी कार्यक्रमों अपनी उपस्थिति देवें आपकी उपस्थिति आयोजन की गरिमा बढ़ायेगी और समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।

No comments:
Post a Comment