पुलिस ने चाइनीज माँझा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर, अपराध दर्ज किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 January 2026

पुलिस ने चाइनीज माँझा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर, अपराध दर्ज किया

फाइल फोटो 
 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 



पुलिस ने चाइनीज माँझा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर, अपराध दर्ज किया 

     
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम क्षेत्रांतर्गत स्थित पतंग की दुकानों को चेक कर चाइनीज माँझे के विरुद्ध कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त की है।

ज्ञात हो की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चाइनीज़ माँझे से होने वाली दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु चाइनीज माँझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा लगातर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत *पतंग-माँझे* की दुकानों को चेक किया जा रहा है एवं आम जनता को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से चाइनीज़ माँझे का उपयोग नहीं किए जाने के संबंध मे जागरूक किया जा रहा है। 

आज बुधवार को पतंग-माँझे की दुकानों को चेक करते हुये पुलिस टीम द्वारा। आई टी आई रोड़ स्थित मेडिकल* के सामने नर्मदापुरम मे *देवेंद्र पिता मुन्नालाल कहार उम्र 24 वर्ष नि0 पिलिखंती नर्मदापुरम* की दुकान को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान उक्त दुकान मे 01 गुच्छा चाइनीज माँझा मिलने से देवेंद्र पिता मुन्नालाल काहर उम्र 24 वर्ष नि0 पिलीखंती नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध *धारा 223(बी) भारतीय न्याय संहिता* का दर्ज कर विवेचना मे लिया है।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here