एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
अवैध शराब के विरुद्ध की पुलिस ने की कार्यवाही
दो जगहों से हजारों रुपए की अवैध शराब जप्त की
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर में दो जगहों से हजारों की शराब जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में होटल-ढाबों की चेकिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ की कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर को निर्देशित किया गया था। इसके चलते बस स्टेंड के सामने पहलवान होटल के बाजू में एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
मनीष पिता रामविलास धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी गोडी मोहल्ला, बुधनी जिला सीहोर निवासी के झोले की तलाशी लेने पर देशी शराब मसाला 16 क्वार्टर, देशी शराब प्लेन–8 क्वार्टर, ऑफिसर च्वाइस–4 क्वार्टर कुल 28 क्वार्टर (5.40 लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2360 रुपये पाई गई। मौके पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
वहीं काका श्री होटल में शराब सप्लाई करने वाला धराया।वहीं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरी कार्यवाही की गई। सुमित निवासी फूटा कुआं, बालागंज नर्मदापुरम स्कूटी में अवैध शराब रखकर काका श्री होटल में शराब सप्लाई करने जा रहा था। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। मौके पर एक व्यक्ति ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP-05-ZH-5715 के साथ खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
उसके पास से देशी शराब प्लेन-60 क्वार्टर, ऑफिसर च्वाइस 4 क्वार्टर कुल 64 क्वार्टर (11.52 लीटर) शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये एवं एक ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP -05- ZH- 5715 जप्त की गई है। आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। कुल जप्ती कुल शराब –16.56 लीटर कुल कीमत – 6360 रुपये एक ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक MP -05 -ZH- 5715 जप्त की गई। इसमें सराहनीय भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि विशाल नागवे,, सउनि संजय रघुवंशी, सउनि रेवाराम गायकवाड़, प्रआर 583 रितेश ,प्रआर 312 विनोद, प्रआर 854 कमलेश, आर42 अजमेश, आर 651अविनाशी, आर 772 भिक्कू की रही।

No comments:
Post a Comment