समेरिटंस सोहागपुर में खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 January 2026

समेरिटंस सोहागपुर में खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन


मनोज सोनी एडिटर-इन-चीफ 

 

समेरिटंस सोहागपुर में खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन


नर्मदापुरम। समेरिटन्स स्कूल सोहागपुर में “धर्मक्षेत्र खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में अनुशासन, उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, साहस एवं धर्ममय जीवन मूल्यों का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, पंडित प्रकाश मुदगल महाराज, श्रीमती नीलम शर्मा, बीके शैलम दीदी, समन्वयक आरके सिंह, जागृति सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संबंध में  प्राचार्या डॉ. पिंकी ने बताया कि एक दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट, खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजन की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में अभिभावकों की खेल स्पर्धाएं भी हुई, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here