मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जिले में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 06 वाहन जप्त
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जिले भर में जारी
एके एन न्यूज नर्मदापुरम// जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को इटारसी से 01 डम्पर क्रमांक-MP12 ZE 4141 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर मण्डी प्रांगण इटारसी में खड़ा किया गया है। इसके अलावा, खनिज विभाग द्वारा पिपरिया से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना मंगलवारा पिपरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।
17 फरवरी 2026 को तहसील इटारसी में 02 डम्पर क्रमांक-MP04 ZN 4952 एवं MP09 BF 1362 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना रामपुरा गुर्रा में तथा सिवनीमालवा से 02 एल.पी. क्रमांक- MP09 HG 6345 एवं MP09 DP 4341 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर थाना सिवनीमालवा में सुरक्षार्थ खड़े किये गये हैं।
उक्त कार्यवाही में निलेश शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी, दिवेश मरकाम जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम, श्रीमती कीर्ति प्रधान नायब तहसीलदार सिवनीमालवा, कृष्णकांत सिंह परस्ते प्र० खनि निरीक्षक नर्मदापुरम, हेमन्त राज सिपाही खनिज तथा पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा।
उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है


No comments:
Post a Comment