एन.ई.एस. महाविद्यालय द्वारा बाल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 28 February 2026

एन.ई.एस. महाविद्यालय द्वारा बाल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित


मनोज सोनी एडिटर 
 

एन.ई.एस. महाविद्यालय द्वारा बाल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित


नर्मदापुरम। एन.ई.एस. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा बाल संरक्षण पर ग्राम देश मोहिनी में एक जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को सजग करना था।कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने “बाल अधिकार  हमारा संकल्प”बच्चों की सुरक्षा  सबकी जिम्मेदारी” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया। रैली के दौरान बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह तथा शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंबिका राजपूत, महाविद्यालय के प्राध्यापक रवि शंकर मिश्रा प्रवीण मीना, डॉ.ज्योति तिवारी, श्रीमती आनंदमयी दुबे एवं निधी तिवारी राजेश यादव एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इस अवसर  पर कार्यक्रम अधिकारी ने अपने उद्बोधन में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और समग्र विकास को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने बाल संरक्षण के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष बने कन्हैयालाल वर्मा  नर्मदापुरम । कन्हैयालाल वर्मा(लोधी) पूर्व सरपंच बने अख...

Post Top Ad

Responsive Ads Here