नेत्र शिविर में 120 मरीजों की हुई जांच, 39 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भोपाल हुए रवाना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 March 2026

नेत्र शिविर में 120 मरीजों की हुई जांच, 39 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भोपाल हुए रवाना



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नेत्र शिविर में 120 मरीजों की हुई जांच, 39 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भोपाल हुए रवाना


नर्मदापुरम// भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं चिरायु अस्पताल, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद से पीड़ित 39 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिरायु अस्पताल भोपाल भेजा गया।

 यह शिविर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति के चेयरमेन अरुण शर्मा एवं सचिव डॉ. हर्षल काबरे के निर्देशन में किया गया।

शिविर में चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित, डॉ.आशीष होलिका एवं डॉ अभिषेक शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य गौरव सेठ उदित द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जिला चिकित्सालय की ओर से सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कमले के निर्देशन में नेत्र विभाग की पैरामेडिकल टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जिसमें डॉ.उदित भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू, भावना यादव, अनिता घोटे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस कार्यालय प्रभारी शेर सिंह बड़कुर, विनोद सपरे, मुकेश बड़कुर, सीमा दमड़े, मनोज कुमार एवं रेडक्रॉस वॉलेंटियर टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार  इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here