सिलेंडर संकट--सावधान चोरी हो रहे रसोई गैस सिलेंडर नज़र हटी तो, रसोई गैस सिलेंडर हुआ चोरी, चोरों से रहे सावधान और सतर्क रसोई गैस सिलेंडर लेने जा रहे हैं, तो आप रहे सावधान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 March 2026

सिलेंडर संकट--सावधान चोरी हो रहे रसोई गैस सिलेंडर नज़र हटी तो, रसोई गैस सिलेंडर हुआ चोरी, चोरों से रहे सावधान और सतर्क रसोई गैस सिलेंडर लेने जा रहे हैं, तो आप रहे सावधान


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


सिलेंडर संकट--सावधान चोरी हो रहे रसोई गैस सिलेंडर 

नज़र हटी तो, रसोई गैस सिलेंडर हुआ चोरी, चोरों से रहे सावधान और सतर्क 

रसोई गैस सिलेंडर लेने जा रहे हैं, तो आप रहे सावधान 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। शहर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलेंडरों का चोरी होना पुलिस के साथ साथ आम नागरिकों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।

 आलम यह है कि इन दिनों शहर में रसोई गैस सिलेंडर चोरों का बोलबाला है। चाहे फिर वह कोई भी गैस एजेंसी के डिलेवरी बाय का हो या आम नागरिक का, यहां पर उक्त कहावत चरितार्थ हो रही है कि नजर हटी तो आपका रसोई गैस सिलेंडर हुआ चोरी, तो आप हो जाएं सावधान, आप रहे सतर्क और सावधान। 

सूत्रों की मानें तो शहर में पिछले कुछ दिनों से बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर आए युवकों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की चोरी वारदात को सरेआम अंजाम  दिया जा रहा है, चोरों ने आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस की भी नाक में दम कर रखा हुआ है‌।‌ आलम यह है कि आए दिन रसोई गैस सिलेंडरों के चोरी होने की वारदातें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घटित हो रही है लेकिन अभी तक गैस सिलेंडर चोरों तक पहुंच पाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। 

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस सिलेंडर चोरों की तलाश में जमकर जुटी हुई है। गौरतलब है कि एक तरफ युद्ध के चलते देश भर में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडर चोरों ने भी लोगों को अच्छा खासा परेशान कर रखा हुआ है‌। तो आप रहे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप सावधान रहेंगे तो निश्चित ही इस प्रकार की वारदात पर रोक लग पाएगी और चोर भी जल्द पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here