पं रामलाल शर्मा की 49 वीं पुण्यतिथि पर 20 मार्च को पुण्य - स्मरण सभा होगी आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 19 March 2026

पं रामलाल शर्मा की 49 वीं पुण्यतिथि पर 20 मार्च को पुण्य - स्मरण सभा होगी आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पं रामलाल शर्मा की 49 वीं पुण्यतिथि पर 20 मार्च को पुण्य - स्मरण सभा होगी आयोजित 


नर्मदापुरम -नर्मदा महाविद्यालय के संस्थापक विधिवेत्ता एवं समाजसेवी पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर परंपरागत रूप से शास. नर्मदा महाविद्यालय के प्रतिमा स्थल परिसर में पुण्य स्मरण सभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इसी तारतम्य में पं रामलाल शर्मा जी की 49 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एवं प्रतिमा स्थापना के गौरवशाली  27 वें वर्ष में शुक्रवार 20 मार्च  2026 को प्रातः 8:00 बजे से भजनांजली ,पुष्पांजलि के साथ पं.रामलाल जी शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व की स्मृति को बनाए रखने हेतु पुण्य - स्मरण सभा आयोजित की गई है।

,पं रामलाल शर्मा जी ने नर्मदांचल क्षेत्र में विद्यालय एवं महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा जगत में नगर की एक अलग पहचान बनाई है ,उनके द्वारा संचालित जिले के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालय से अध्ययन प्राप्त समस्त छात्र-छात्राएं एवं भावी छात्र सदैव ही उनके आभारी एवं ऋणी रहेंगे शिक्षाविद होने के साथ-साथ पं. शर्मा जी विधिवेत्ता एवं विद्वान अधिवक्ता भी थे जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में उनकी विद्वता की अनेक अलग पहचान थी पं. शर्मा जी ने अपने को धर्म, शिक्षा एवं न्याय की त्रिमूर्ति के रूप में सार्थक किया वे धर्म को सर्वप्रथम सर्वोपरि मानते थे।

 भगवान श्री राम उनके आदर्श थे ,समय पर खेती के कार्य, शैक्षणिक कार्यों के साथ कोर्ट में वकालत करना फिर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करते हुए वे स्वयं अपने आप में एक संस्था थे पंडित शर्मा जी का पुण्य - स्मरण हमारी सांस्कृतिक विरासत है ।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here