पुलिस ने कार से 63 लीटर अंग्रेजी देशी शराब का अवैद्य परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार, कार सहित शराब जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 1 March 2026

पुलिस ने कार से 63 लीटर अंग्रेजी देशी शराब का अवैद्य परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार, कार सहित शराब जप्त


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 पुलिस ने कार से 63 लीटर अंग्रेजी देशी शराब का अवैद्य परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार,

 कार सहित शराब जप्त


पिपरिया/ नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक  साई कृष्ण एस. थोटा के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन आगामी त्यौहारो को देखते हुए सधन पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब बेचने वालो के विरु‌द्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के पालन करते हुए पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र का विस्तार किया।

  01 मार्च को रात्री पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांड़िया तरफ से डार्क स्लेटी रंग की एक अल्टो कार के MP.04.CQ.4964 का चालक अवैध शराब लेकर साँड़िया तरफ से पिपरिया तरफ आ रहा है की सूचना पर साक्षियो को हमराह लेकर चौधरी बेयर हाउस सॉड़िया रोड पर पहुँचा उक्त कार साँड़िया तरफ से आते दिखी जिसे घेराबंदी कर कार रोककर चालक का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होली चौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया।

 कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो कार्टन मे बैंग पाइपर 375 एमएल के 48 नम (02 पेटी), लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों में एक कार्टून में 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग (05 पेटी) कुल 63 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 50000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार के MP.04.CQ.4964 कीमती 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी ने बताया की वह होली के त्यौहार में शराब बेचने के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जाता है। उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. प्रदीप सोनी।

No comments:

Post a Comment

कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जारी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जार...

Post Top Ad

Responsive Ads Here