समेरिटन्स इटारसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
नर्मदापुरम। समेरिटन्स इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, इटारसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान विषय पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुए। कार्यक्रम के सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष जैन थे।
अन्य अतिथियों में सेवानिवृत् प्राचार्य जीपी मालवीय, प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित विनय व्यास, शिक्षक-पालक संघ अध्यक्ष एनपी चौधरी, श्रीमती मोनिका चौधरी, श्रीमती हरप्रीत कौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विधार्थियों ने मैजिक शो का आयोजन किया। विज्ञान के सिद्धांतों के माध्यम से मैजिक (जादू) को समझाया गया।
नर्सरी एवं प्राथमिक कक्षाओं के विधार्थियों ने जीवन में संतुलित आहार की अहमियत पर नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय के छात्रों ने कई सराहनीय प्रायोगिक मॉडल प्रदर्शित किये, जिन्होंने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर श्री जैन ने बच्चों को विज्ञान के उपयोग एवं महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की। श्री मालवीय ने बच्चों को स्वस्थ जीवन के लिए विज्ञान के योगदान के बारे में बताया। स्वागत भाषण
स्वागत भाषण शिक्षिका श्रीमती नमिता दीप्ति दास दिया जबकि प्राची शर्मा ने सर सीवी रमन के जीवन के बारे में जानकारी दी। संचालन शिक्षिका सुश्री प्रियल दुबे ने किया l प्राचार्य प्रशांत दीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार माना। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण किया गया।

No comments:
Post a Comment