पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व कमला बाई राठौर को दी श्रद्धांजलि - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 1 March 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व कमला बाई राठौर को दी श्रद्धांजलि

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व कमला बाई राठौर को दी श्रद्धांजलि


नर्मदापुरम। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी बालागंज स्थित राठौर निवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने कुलदीप राठौर की माताजी स्व कमला बाई राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक की इस घड़ी में परिवार के बीच पहुँचे श्री पचौरी ने राठौर परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा माताजी का जाना न केवल राठौर परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

माँ का साया उठने का दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। श्रीमती राठौर एक ममता मयी और उच्च आदर्शों वाली महिला थीं जिनके संस्कार आज उनके पुत्रों और परिवार के रूप में हमारे सामने हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।श्रद्धांजलि के दौरान गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सुरेन्द्र सिंह अरोड़ा सी.बी.खरे, बीनू बुधोलिया पुरुषोत्तम मालवीय अभिषेक मालवीय अमित खत्री, शिवराज चंद्रोल गोविंद चौधरी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जारी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही 44 नमूने जांच हेतु भेजे, 7 कारोबारियों को नोटिस जार...

Post Top Ad

Responsive Ads Here