एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
होटलों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा अवैध उपयोग
घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक गतिविधियों में धड़ल्ले से खुलेआम हो रहा उपयोग
नर्मदापुरम। जिले भर में होटलों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है, आलम यह है कि एक तरफ रसोई गैस सिलेंडर की भले ही कमी हो गई हो लेकिन इसके बावजूद भी शहर सहित जिलेभर में खुलेआम होटलों पर रसोई गैस सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
गौरतलब है कि जो सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन की दृष्टि से चिंताजनक है। हालांकि खाद्य विभाग ने गत दिवस कार्रवाई कई होटल और ढाबों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। मालूम हो कि इन प्रतिष्ठानों में नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग सरेआम किया जा रहा था।
सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडर देने पर रोक लगा दी है। केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ही गैस बुकिंग की जा सकेगी, जिससे अनावश्यक बुकिंग और जमाखोरी पर रोक लगेगी। वहीं दूसरी ओर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से उनके कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई छोटे होटल और ढाबे गैस नहीं मिलने के कारण बंद हो चुके हैं। उपभोक्ताओं को पिछले कुछ दिनों से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण अधिकांश लोग आए दिन हैरान परेशान हो रहे ऐसे और रसोई गैस सिलेंडर भराने को आए दिन गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment