प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 07 सिलेंडर जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 March 2026

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 07 सिलेंडर जप्त


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

नर्मदापुरम जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 07 सिलेंडर जप्त


नर्मदा पुरम। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी की सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है एवं लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सकीय संस्थान को छूट दी गई है, जो जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके। 

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं। जिलों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 07 सिलेंडर जब्त

इसी क्रम में जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा राजस्व अधिकारी भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच कर रहे हैं। इस दौरान गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए पिपरिया में 05 प्रतिष्ठानों से 05 घरेलू गैस सिलेंडर तथा सोहागपुर में 02 प्रतिष्ठानों से 02 घरेलू गैस सिलेंडर इस प्रकार कुल 07 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।


No comments:

Post a Comment

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 07 सिलेंडर जप्त

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री श्री राजपूत नर्मदापुरम जिले में घरे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here