नगरपालिका के सभाकक्ष में सिटी मजिस्ट्रेट ने ली रेस्टारेंट, होटल और गार्डन संचालकों की बैठक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 March 2026

नगरपालिका के सभाकक्ष में सिटी मजिस्ट्रेट ने ली रेस्टारेंट, होटल और गार्डन संचालकों की बैठक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगरपालिका के सभाकक्ष में सिटी मजिस्ट्रेट ने ली रेस्टारेंट, होटल और गार्डन संचालकों की बैठक 


नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा रेस्टारेंट, होटल और  गार्डन संचालकों की बैठक का आयोजन नगरपालिका सभाकक्ष में किया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी सहित गार्डन, रेस्टारेंट और होटल संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह द्वारा रेस्टारेंट, होटल और गार्डन संचालकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस टंकी का उपयोग न करें। इसके स्थान पर अन्य वैकल्पिक जैसे लकड़ी या फिर कोयले की भट्टी का उपयोग करें। बैठक के दौरान उन्होंने रेस्टारेंट, होटल और गार्डन संचालकों से सुझाव भी लिए। रेस्टारेंट संचालकों ने अपने अपने स्तर पर सुझाव भी दिए और प्रशासन को सहयोग करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here