अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 March 2026

अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना 


नर्मदापुरम्। नगर में अमानक पालिथिन प्रतिबंधित  होने के बावजूद उपयोग कर रहे सब्जी, फल विक्रेताओं पर नगरपालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को देर शाम करीब 10 ठेले वालों पर कार्रवाई कर 1100 रुपए का जुर्माना किया गया। 

प्रभारी अधिकारी स्वच्छता एवं उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रतिबंधित पालिथिन का उपयोग करने वालों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही उन्हें पालिथिन से होने वाले पर्यावरण संबंधी नुकसान की भी जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद नहीं मानने वालों पर जुर्माने की जा रही है। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता सहित अन्य सामग्री विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे नगर हित में अमानक पालिथिन का उपयोग बंद कर दें। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी यह घातक है।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here