संगीतमय देवी भागवत कथा 19 मार्च से सतरासते परआयोजित होगी माता महाकाली मंदिर परिसर से निकलेगी कलश यात्रा, भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 March 2026

संगीतमय देवी भागवत कथा 19 मार्च से सतरासते परआयोजित होगी माता महाकाली मंदिर परिसर से निकलेगी कलश यात्रा, भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


संगीतमय देवी भागवत कथा 19 मार्च से सतरासते परआयोजित होगी 

माता महाकाली मंदिर परिसर से निकलेगी कलश यात्रा, भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी



नर्मदापुरम। शहर के सतरासता स्थित दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर समिति द्वारा चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में संगीतमय देवी भागवत कथा का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है। माता महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में संगीतमय देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि के मौके पर पहली बार होने जा रहा है। जिसकी  पूर्ण आहुति 27 मार्च को, वहीं जवारे विसर्जन और शाम के समय भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री शिवहरे ने कहा कि 19 मार्च को पंडित सोमेश परसाई के आचार्यत्व में सुबह 8 बजे सतरस्ते से सेठानी घाट की ओर प्रस्थान करेंगे, वहीं सेठानी घाट से मां नर्मदा के जल कलश को भरकर प्रमुख मागों से होते हुए माता महाकाली मंदिर जाएगी,  दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक पं जितेन्द्रिय महाराज (बशिष्ठ) राजराजेश्वरी बाराही धाम डुंगारिया जिला सीहोर देवी भागवत कथा का प्रतिदिन वाचन करेंगे। मंदिर समिति ने सभी नगर वासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील श्रद्धालुओं से की है।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here