सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाएँ – पुलिस की अपील - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 March 2026

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाएँ – पुलिस की अपील


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाएँ – पुलिस की अपील


नर्मदापुरम। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने तथा घायलों को त्वरित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 162 के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कैशलेस उपचार पायलट योजना 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है।

दुर्घटना के बाद का “गोल्डन आवर” जीवन रक्षक होता है। इस महत्वपूर्ण समय में बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल उपचार सुनिश्चित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाएँ – नर्मदापुरम पुलिस की अपील

नर्मदापुरम।सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने तथा घायलों को त्वरित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 162 के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कैशलेस उपचार पायलट योजना दिनांक 13 फरवरी से प्रारंभ की गई है। दुर्घटना के बाद का “गोल्डन आवर” जीवन रक्षक होता है। इस महत्वपूर्ण समय में बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल उपचार सुनिश्चित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

 योजना के लाभार्थी

भारत में किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग से हुई दुर्घटना के वे सभी पीड़ित, जिन्हें आघात (Trauma) या बहु-आघात (Multi-Trauma) उपचार की आवश्यकता है, इस योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार के पात्र हैं।

 योजना के प्रमुख लाभ

अधिकतम 07 दिन तक अस्पताल में भर्ती उपचारया अधिकतम ₹1,50,000 (जो भी कम हो) तक का कैशलेस उपचार

 आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए कोई पृथक आवेदन आवश्यक नहीं है।जैसे ही घायल व्यक्ति को सूचीबद्ध अस्पताल में लाया जाता है, उसका उपचार तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों  जिनमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबद्ध अस्पताल भी शामिल हैं  के लिए पात्र पीड़ितों को उपचार प्रदान करना अनिवार्य है।

 जिले में सूचीबद्ध अस्पतालशासकीय अस्पताल,जिला चिकित्सालय, नर्मदापुरम श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, इटारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – सोहागपुर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – सिवनी मालवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचमढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया निजी अस्पताल, ग्लोबल हॉस्पिटल नर्मदापुरम,अनंत हॉस्पिटल नर्मदापुरम मीना फ्रैक्चर हॉस्पिटल, नर्मदापुरम,अपना नर्मदा अस्पताल, नर्मदापुरम न्यू पांडे नर्सिंग होम, नर्मदापुरमसंजीवनी नर्सिंग होम नर्मदापुरम दुबे अस्पताल, इटारसीदयाल अस्पताल, इटारसी भोपाल केयर हॉस्पिटल, सिवनी मालवा(सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है।)

 “राहवीर” बनें – जीवन बचाएं 

नर्मदापुरम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल सहायता करें। घायल को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल तक पहुँचाकर आप एक “राहवीर” बन सकते हैं।सरकार द्वारा राहगीरों को सम्मान एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।


No comments:

Post a Comment

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से 28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि, 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से 28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि, 2 अप्रैल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here