जिले में नरवाई जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 March 2026

जिले में नरवाई जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 जिले में नरवाई जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर


नर्मदापुरम/ जिले में नरवाई जलाने के मामले के अंतर्गत अनुविभाग सिवनी मालवा की तहसील शिवपुर अंतर्गत ग्राम भिलड़िया निवासी शिवकुमार यादव की शिकायत पर समीपस्थ भूमि स्वामी मोरसिंह कुशवाह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार यादव के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी, इसी दौरान नजदीकी खेत के मालिक मोरसिंह कुशवाह द्वारा नरवाई में आग लगा दी गई। आग तेजी से फैलते हुए उनके खेत तक पहुंच गई, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर टैंकरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में उप जिला दंडाधिकारी अनिल जैन द्वारा मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग भोपाल एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के तहत Air (Prevention and Control of Pollution Act, 1981) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि वे नरवाई नहीं जलाएं और उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन करें। नरवाई जलाने से जहां पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, वहीं जनहानि, पशुहानि तथा संपत्ति को नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है।



No comments:

Post a Comment

अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना  नर्मदापुरम्। नगर में अमानक पालिथिन प्रतिबंधि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here