माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष बने महेंद्र यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 19 March 2026

माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष बने महेंद्र यादव


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष बने महेंद्र यादव


नर्मदापुरम। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मीनाक्षी चौक स्थित माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर प्रांगण में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव को मंदिर समिति का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं मंगेश राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने पर सहमति जताई।

इस दौरान डॉ. श्रवण मालवीय, डॉ. विभोर दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, राजेश तिवारी, एडवोकेट गोविंद दुबे, प्रकाश गौर, हरीश सादवानी, उदय सिंह ठाकुर, चंद्रभान सिंह संजीव खापरे, शैलेन्द्र कौरव, पीताम्बर जोशी, रामभरोस मीना, कपिल चौहान और सुनील गोरे, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महेंद्र यादव के अध्यक्ष बनने पर उनके इष्ट मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here