एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
खटारा और कंडम बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारी, कभी भी हो सकता है हादसा
आरटीओ की अनदेखी से लोग हो रहे परेशान, ऐसी बसों पर होना चाहिए कारवाई
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। जिले भर में खटारा और कंडम बसें आए दिन सड़कों पर दौड़ लगा रही हैं, आलम यह है कि इनमें क्षमता से अधिक सवारियां ठूंस ठूंस कर भरी जा रही हैं। आरटीओ की अनदेखी के कारण बस मालिक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बेधड़क खटारा बसों का संचालन कर रहे है। इन बसों में न तो सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम हैं और न ही यात्रियों के लिए उचित सुविधाएं फिर भी ऐसी बसों को आसानी से सड़क पर देखा जा सकता है।
वहीं यात्रियों का कहना है कि गर्मी के इन दिनों में बसों में इतनी ज्यादा भीड़ भरी जा रही है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि जिले भर में संचालित हो रही अधिकांश बसें जर्जर हालत में हैं, कहीं बस के इंजन में खराबी होने के कारण झटके ले रही, तो टायर घिसे हुए हैं, खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, इसके बावजूद, आरटीओ इन बसों पर कार्रवाई नहीं कर रहे है।
नवागत आरटीओ को जिले भर के विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही ऐसी खटारा बसों पर सख्त कारवाई करना चाहिए। क्योंकि इन बसों के चलाएं जाने के कारण कभी कोई गंभीर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इस खबर को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

No comments:
Post a Comment