भगवान श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विप्र बंधुओं ने दिए अनेक सुझाव 18 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 19 अप्रैल को होगी पूजन अर्चन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

भगवान श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विप्र बंधुओं ने दिए अनेक सुझाव 18 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 19 अप्रैल को होगी पूजन अर्चन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भगवान श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विप्र बंधुओं ने दिए अनेक सुझाव

18 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 19 अप्रैल को होगी पूजन अर्चन 


नर्मदापुरम। भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव समिति व सर्व ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम के द्वारा पूर्व वर्षाें की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाए जाने के लिए समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शुक्रवार को सायं काल गीता मेरिज पैलेस आई टी आई रोड नर्मदापुरम में आयोजित की गई। जिसमें तय हुआ कि भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव दो दिवसीय रहेगा। 18 अप्रैल को सायं काल में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 19 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर पूजन अर्चन के कार्यक्रम होंगे।

 बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक पं गिरजा शंकर शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी प्रकटोत्सव भक्ति भाव व धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। इसमें सभी विप्र बंधुओं को तन मन धन से सहयोगी बनना चाहिए। एकता दिखनी चाहिए साथ ही शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाना चाहिए। युवाओं को विशेष योगदान रहना चाहिए। पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि हम सब अनेक वर्षों से हमारे आराध्य भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव मनाते आ रहे हैं। आयोजन में हर वर्ष भव्यता आती जा रही है। इस वर्ष और अधिक उत्साह से मनाएंगे। बैठक में अनेक विप्र बंधुओं ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ब्राम्हण समाज के हित को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज एकजुट हो इस पर जोर दिया गया।महिला मंडल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन की रूपरेखा 5 अप्रैल को आयोजित बैठक में तैयार करने का निर्णय लिया गया 

बैठक में पूर्व प्राचार्य डॉ एलएल दुबे, आचार्य नीरजेश त्रिपाठी, आचार्य अविनाश मिश्रा, आचार्य पं अजय दुबे, अरूण दीक्षित, दिनेश तिवारी,धर्मेन्द्र तिवारी रामकुमार गुबरेले ,विनोद दुवे ,रामगोपाल चौबे के एन त्रिपाठी राजकुमार दुवे ,योगेश शर्मा ,रोहित दुवे ,सुखदेव भार्गव ,मनीष तिवारी ,अनुपम दुवे ,पुष्पेश पालीवाल ,युवराज तिवारी ,संजीव शर्मा ,भागचंद तिवारी ,प्रशांत शर्मा ,वरुणशर्मा ,अरुण शर्मा ,विनोद रावत, बलराम शर्मा, उदित द्विवेदी,प्रकाश शर्मा, पराग शर्मा,उमाशंकर शर्मा ,दशरथ तिवारी,भूपेश थापक,आनंद थापक ,केशव दुवे, राजेंद्र पुरोहित ,उमाशंकर पाठक ,महेश शर्मा, कृष्ण देव तिवारी ,अजय पाठक अजय सहारिया 

 नारी शक्तियों में वंदना शर्म, आरती शर्मा ममता शर्मा अर्चना पुरोहित, निधि दीक्षित शिखा दीक्षित ,सुश्री प्रभुता व्यास बैठक में उपस्थित रही। बैठक के समापन पूर्व समिति के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्व भालचंद्र खद्दर ,स्व आर पी सीठा, स्व विनोद दीवान ,स्व दुर्गा प्रसाद तिवारी ,स्व रमा तिवारी को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक का संचालन पंडित दिनेश तिवारी एवं आभार प्रदर्शन पंडित मनीष तिवारी ने किया।

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here