ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखें, सार्वजनिक प्याऊ तथा पशु पक्षियों के लिए सकोरे करें स्थापित: सोमेश मिश्रा 3 दिनों में एचपीवी वैक्सीनेशन 100% लक्ष्य प्राप्त करें, सभी बीएमओ इस ओर दें विशेष ध्यान युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने बनाएं विस्तृत कार्ययोजना कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक के दौरान की विभागीय योजनाओं अभियानों एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखें, सार्वजनिक प्याऊ तथा पशु पक्षियों के लिए सकोरे करें स्थापित: सोमेश मिश्रा 3 दिनों में एचपीवी वैक्सीनेशन 100% लक्ष्य प्राप्त करें, सभी बीएमओ इस ओर दें विशेष ध्यान युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने बनाएं विस्तृत कार्ययोजना कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक के दौरान की विभागीय योजनाओं अभियानों एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखें, सार्वजनिक प्याऊ तथा पशु पक्षियों के लिए सकोरे करें स्थापित: सोमेश मिश्रा

3 दिनों में एचपीवी वैक्सीनेशन 100% लक्ष्य प्राप्त करें, सभी बीएमओ इस ओर दें विशेष ध्यान

युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने बनाएं विस्तृत कार्ययोजना

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक के दौरान की विभागीय योजनाओं अभियानों एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा


नर्मदापुरम// कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को आयोजित समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, अभियानों एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कार्यों में गति लाने एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि आगामी 10 दिवस के भीतर समय सीमा के अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने विभाग के लंबित मामलों में समय पर जवाब दर्ज करें, जिससे प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में न्यायालयीन प्रकरण (कोर्ट केस) या सतत रूप से चलने वाली प्रक्रिया शामिल है, उन मामलों में संबंधित स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को नॉन अटेंडेड पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण डिस्पोजल पर फोकस करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन शिकायत निम्न गुणवत्ता के साथ बंद ना हो। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सी और डी कैटेगरी में स्थान प्राप्त करने वाले विभागों तथा उनसे संबंधित अधिकारियों पर भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई संपादित की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया कि नागरिक सेवा एवं सुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अंतिम दिवस के लिए कोई भी प्रकरण पेंडिंग ना रखें समय पूर्व ही शिकायतों में आवश्यक रूप से कंप्लायंस दर्ज करें।  इसी प्रकार उन्होंने सीएम एवं सीएस मोनिट से जुड़े समस्त मामलों को श्रेणीवार विभाजित करते हुए उनमें आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय सीमा की बैठक के दौरान निर्देशित किया कि कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस से संबंधित सभी इंडिकेटर्स की विभागीय स्तर पर नियमित एवं गंभीरता से समीक्षा की जाए, ताकि प्रगति में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से संबंधित प्रकरणों में समयानुसार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में न्यायालयीन प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभागीय बैठकों के नियमित आयोजन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की बैठकें समय पर आयोजित करें तथा किसी भी प्रकार की बैठक लंबित न रखें। उन्होंने कहा कि विभागीय बैठकों का आयोजन नियमानुसार एवं निर्धारित समय पर होना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यों की सतत समीक्षा और बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सके।

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना अंतर्गत सभी पूर्ण हो चुकी योजनाओं के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए। सभी घरों में पानी पहुंचे विभाग यह सुनिश्चित करें। हैंड पंप चालू स्थिति में रहे तथा जिस किसी भी हैंडपंप में समस्या आ रही हो ऐसे हैंड पंप को विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए सुधरवाया जाए। उन्होंने कहा कि एमपीईबी द्वारा ग्राम पंचायत आदि पर विद्युत कनेक्शन न काटे जाए जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो। साथ ही अगर इस प्रकार से कहीं भी विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं तो उन्हें आगामी दो दिवस में जांचते हुए उन्हें पुनः सुचारू करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पानी आपूर्ति शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के साथ उन्होंने ईई एमपीईबी को निर्देश दिए कि जिले में विद्युत सप्लाई, ट्रांसफार्मर, अनियमित विद्युत आपूर्ति आदि की शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में संचालित एचपीवी वैक्सीनेशन की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीएमएचओ द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक जिले में 96% से अधिक वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिस पर कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि वैक्सीनेशन को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। जिले के विकासखंड सिवनी मालवा में सर्वाधिक 11% वैक्सीनेशन शेष पाए जाने पर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए की सिवनी मालवा एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित बीएमओ द्वारा वैक्सीनेशन में गति लाई जाए तथा आगामी तीन दिवस में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करें।

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण जिले में सार्वजनिक एवं निःशुल्क पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी के सकोरे आदि स्थापित किए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में सभी को राहत मिल सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि समस्त अनु विभागों में आगामी दो दिवसों के भीतर ‘नीर-पखेरू अभियान’ के अंतर्गत सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने एसडीएम को इस संबंध में निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का भी समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में यदि कोई प्रकरण समय सीमा से बाहर पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा नियमानुसार जुर्माना भी अधिरोपित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में जवाबदेही और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला खेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में तैराकी, स्केटिंग, बैडमिंटन जैसे विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने हेतु एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

  कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया जाए, जहां इन खेलों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा सकें। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई के साथ-साथ सभी अनुविभागीय/ विकासखंड स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर अनिल जैन सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली नर्मदापुरम/ जिला सहकार...

Post Top Ad

Responsive Ads Here