शराब माफिया से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त थाना देहात पुलिस द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

शराब माफिया से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त थाना देहात पुलिस द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शराब माफिया से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त 

 थाना देहात पुलिस द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार


नर्मदा पुरम। शहर में शराब प्रतिबंधित होने के बाद भी शराब माफिया द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फ़िराक पर था थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 18.04.26 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदर्श नगर में अपने घर में अवैध शराब बेचने के लिये रखे है, कि सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया, साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर बताये हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी का होना बताया, जिसके घर की तलाशी लेने पर घर के अन्दर पहले कमरे में दो काले काले, भूरे रंग के दो बड़े बेग को चेक करने पर दोनों बेगो में देशी मदिरा शराब के 180 ML के क्वाटर से भरे पाए गये, जो एक बेग में गिनती करने पर बेग के ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के, व दूसरे बेग में ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के मिलने पर मौके पर कुल दो बेगो में 08 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे 50-50 क्वाटर व 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब बेगो में खुले मिले, कुल शराब 500 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 90 लीटर कीमती 37,500 रूपये का अवैध होने पर विधिवत जप्त कर आरोपी विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया ।

सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नरें, आर. 305 कपिल विश्वकर्मा, आर. 864 जितेंद्र सिंह राजपूत, आर.927 सतीराम, आर. भूपेंद्र वर्मा, महिला आर.26 राधिका की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली नर्मदापुरम/ जिला सहकार...

Post Top Ad

Responsive Ads Here