हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पिस्टल सहित पुलिस की गिरफ्त में - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पिस्टल सहित पुलिस की गिरफ्त में

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पिस्टल सहित पुलिस की गिरफ्त में


नर्मदा पुरम। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनाँक 18/04/26 को फरियादी शुभम कुल्हाडे पिता प्रकाश कुल्हाडे उम्र 28 वर्ष निवासी सी केबिन के पास मेहरागाँव के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई थी कि आकाश शर्मा निवासी बिंद्रा गली सूरजगंज के द्वारा रात करीब 3 बजे फरियादी के घर पर आकर उसकी बहन का नाम लेकर चिल्लाने लगा जिस पर फरियादी द्वारा बालकनी में जाकर देखा गया तो आरोपी आकाश शर्मा फरियादी के साथ गाली गलौच करने लगा एव फिर घर की बालकनी में घुसकर फरियादी के साथ मार पीट कर जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर अपराध धारा 296 (बी), 333, 115 (2), 351 (3) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पीडित का मेडीकल कराने पर डॉक्टर द्वारा गन शॉट होने की संभावना व्यक्त की गई जिस पर  पुलिस अधीक्षक तथा अति. पु. अधि. अभिषेक राजन के निर्देशन एंव एस डी ओ पी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया एंव थाना इटारसी टीम के द्वारा एफ एस एल अधिकारी नर्मदापुरम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जो कि घटना स्थल से बुलेट का खोल (केस) प्राप्त हुआ एंवआरोपी द्वारा पिस्टल का प्रयोग करने संबंधी पुख्ता सबूत मिले साथ ही डॉक्टर से उक्त पीडित के शरीर से मिली बुलेट जप्त की गई,

आरोपी आकाश शर्मा के विरुध्द पर्याप्त सबूत होने से आरोपी की पता तलाश थाना इटारसी टीम द्वारा की गई एंव आरोपी से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई एंव आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त देसी पिस्टल जप्त की गई है जिस पर आर्म्स एक्ट, अनुसूचित जाती जनजाती सुरक्षा अधिनियम एंव जान से मारने के प्रयास संबधी धाराओ का ईजाफा किया गया है।

मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्र.आर. 671 उपेन्द्र दुबे, आर. 535 महेन्द्र गुर्जर, आर. 749 राजकुमार झपाटे आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here