सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सहकारी बैंक द्वारा चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान

दो दिन में की गई 50 लाख रुपये की वसूली


नर्मदापुरम/ जिला सहकारी बैंक द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन की लंबित राशि के भुगतान हेतु वसूली अभियान को गति दी गई है। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत अप्रैल माह के अंत तक किसानों से वसूली कर 15 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 इन निर्देशों के पालन में उपायुक्त सहकारिता द्वारा बैंक मुख्यालय में क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। साथ ही नर्मदापुरम, इटारसी शहर, पुरानी इटारसी एवं बानापुरा शाखाओं में सहकारी निरीक्षकों शाखा प्रबंधकों एवं सोसायटी कर्मियों के साथ बैठक कर लक्ष्य निर्धारित किए गए।

बैठक में सोसायटी के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे किसानों से घर-घर संपर्क कर लंबित राशि की वसूली सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी सोसायटी कर्मियों को फील्ड में सक्रिय रूप से लगाया गया है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत दो ही दिन में लगभग 50 लाख रुपये की वसूली की गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और अप्रैल अंत तक निर्धारित 15 करोड़ रुपये की वसूली सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here