द चैम्प्स फन स्कूल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन बच्चों को गुड टच और बैड टच में भेद करना बताया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

द चैम्प्स फन स्कूल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन बच्चों को गुड टच और बैड टच में भेद करना बताया



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


द चैम्प्स फन स्कूल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन

बच्चों को गुड टच और बैड टच में भेद करना बताया


नर्मदा पुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में छोटे छोटे बच्चों को अपनी सुरक्षा हेतु जागरूक करने हेतु सेमिनार का आयोजन किया। पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में पहले बच्चों को "गुड टच एवं बैड टच" पर आधारित एक जागरूकता फिल्म दिखाई गई। इसके पश्चात मुख्यवक्ता पथरौटा थाना प्रभारी श्रीमती मोनिका गौर ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच, डिजिटल सुरक्षा तथा आपातकालीन नंबर 112 के विषय में सरल एवं प्रभावी जानकारी विस्तार से दी। 

उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के सीमित उपयोग, असुरक्षित वीडियो गेम एवं एपीके फाइलों से दूर रहने तथा आउटडोर खेलों को प्राथमिकता देने की महत्वपूर्ण सीख दी।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों के दौरान बच्चों के लिए इन विषयों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने विद्यालय द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यवक्ता के प्रश्नों का बहुत अच्छे से जवाब दिया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और अच्छे सामान्य ज्ञान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को पुनः स्पष्ट किया तथा प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी समझ का आकलन किया।अपने संबोधन में बच्चों को साइबर जागरूकता एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति अधिक सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी ने बताया विद्यालय बच्चों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के जागरूकता सेमिनार आयोजित करते रहे हैं और भविष्य में भी विभिन्न विषयों में बच्चों को जागरूक करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यवक्ता श्रीमती मोनिका गौर को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ऋचा सोनी ने तथा आभार उप प्राचार्य श्रीमती काकुली राय चौहान ने ज्ञापित किया। इस प्रकार द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम  विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा, जागरूकता एवं संस्कारों का एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया।




No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here