मनोज सोनी एडिटर इन
फूहड़ फिजूल खर्ची को किनारा कर सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में थामा हाथ
48 नवयुगल जोड़े बने जीवन साथी, थामा एक दूसरे
नर्मदापुरम। अक्षय तृतीया पर्व पर बनखेड़ी तहसील के ग्राम महगवा में किरार समाज का 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महाआयोजन में 48 जोड़ों ने वैदिक विधि-विधान से परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हुए । सभी जोड़ो ने फूहड़ तामझाम को किनारा करते हुए सामूहिक आदर्श विवाह सम्मलेन महगवा से शादी रचाकर फिजूल खर्ची रोक, समय और ईधन बचत के साथ सामाजिक एकता, सदभाव मेलमिलाप का सन्देश दिया। किरार समाज व्यापारी प्रकोष्ठ ने नव युगल 48 जोड़ो को फलदार पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
ज्ञात हो कि वर्ष 2024 से ग्राम करपा वाले स्व रविशंकर पटेल एवं ठेनी ग्राम के स्व हेमराज सिंह पटेल के बाद सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन को अनवरत जारी रखने महगवा ग्राम के प्रणवीर सिंह चौधरी की महती भूमिका है। अभी तक कुल 2500 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिन्होने समाज को एक मंच पर एकत्रित करते हुए सादगी, फिजूल खर्ची रोकने का सन्देश दिया।
गौरतलब है कि ग्राम महगवा मे करीब 30 से 40 एकड़ कृषि भूमि पर आयोजित इस सम्मेलन के लिए एक से 48 तक विशेष मंडप सजाए गए थे। कार्यक्रम में वर-वधू के रिश्तेदार और परिचितों सहित लगभग 50 हजार लोग शामिल हुए।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य ग्राम इकाई महगवा के आदर्श विवाह सम्मलेन यज्ञ में अपने श्रम की आहुति देने विशेष सहयोग वास्ते ग्राम पचुआ, सेमरी, करपा, उमरधा, चादौन, चारगाव, कपूरी, तिन्सरी, राजथरी ,बनखेड़ी, पुनौर चिल्लोद, महुआखेड़ा, कुडारी, बनियाखेड़ी,खापरखेड़ा, महलवाडा, सिवनी, माथनी,और आसपास के सामाजिक सैकड़ो कार्यकर्ताओं की टीम ने अपने हाथों से व्यवस्था की कमान संभाली। इधर,मातृशक्ति ने भोजन व्यवस्था का दायित्व भी बखूबी निभाया।
आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न केवल सादगीपूर्ण जीवन का उदाहरण हैं। बल्कि सामाजिक एकता और फिजूल खर्ची पर प्रभावी रोक लगाने का माध्यम है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सामाजिक गंगा में विकास को गति देने वह तमाम कार्यकर्ता हैं जो अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने अपने खून का पसीना बहा रहे हैं। सम्मेलन के पुण्य कार्य की तमाम व्यवस्था जुटाने वे धरातल पर सक्रिय हैं। जिनकी वजह से है सम्मेलन शिखर तक पहुंचा हैं। जो यहां मंच के समय भले ही नहीं है अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं उन्हें मैं प्रणाम करता हूं। सांसद श्री चौधरी ने नवयुवक जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम में किरार दर्पण स्मारिका का विमोचन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष भागवत पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल, किरार दर्पण स्मारिका के संपादक नीतिराज पटेल, सह संपादक वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी एवं पत्रकार हेमंत पटेल, पूर्व विधायक भाजपा हरिशंकर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सम्पत मूदड़ा, संगीता पटेल, गीता चौधरी आदि ने किया।
समाजसेवी मेहरबान पटेल, जिला कोषाध्यक्ष प्रणवीर चौधरी, चंद्रभान चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी, आधार सिंह चौधरी, रामाधार सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्रीमंत पटेल,चंद्रभान सिंह चौधरी सेमरी तला, रघुराज पटेल, प्रेमशंकर पटेल, देवीसिंह पटेल, ब्रजेश पटेल, ज्ञानेंद्र पटेल, मनीष पटेल उमरधा, राजेंद्र पटेल ,जवाहर सिंह चौधरी, रामेश्वर पटेल, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी ,राजू पररसिया, लाल साहब पटेल, भूपेंद्र पटेल, दुर्गेश पटेल, यसवंत चौधरी, अरविन्द बड़कुर, जितेंद्र चौधरी, निर्मल चौधरी, प्रवीण चौधरी, सुशील चौधरी,तुलसीराम पटेल पूर्व सचिव,अरविन्द पटेल, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment