नर्मदापुरम के मेधावी छात्र अभिजीत राज सेठ ने रचा इतिहास CAT में 99.84 परसेंटाइल के साथ IIM अहमदाबाद और बैंगलोर में चयन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 24 April 2026

नर्मदापुरम के मेधावी छात्र अभिजीत राज सेठ ने रचा इतिहास CAT में 99.84 परसेंटाइल के साथ IIM अहमदाबाद और बैंगलोर में चयन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम के मेधावी छात्र अभिजीत राज सेठ ने रचा इतिहास 

 CAT में 99.84 परसेंटाइल के साथ IIM अहमदाबाद और बैंगलोर में चयन


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। स्थानीय कैंपियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र अभिजीत राज सेठ ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कड़ी मेहनत से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अभिजीत ने CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में अपने पहले ही प्रयास में 99.84 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। 

उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों- IIM अहमदाबाद और IIM बैंगलोर- दोनों से बुलावा आया है। एक साथ दो शीर्ष IIM संस्थानों में चयन और लगभग शत-प्रतिशत स्कोर करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। कैंपियन स्कूल प्रबंधन ने इसे विद्यालय के इतिहास का एक स्वर्णिम पल बताया है। 

इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभिजीत की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बनेगी। साथ ही यह कीर्तिमान MP Board के छात्र-छात्राओं को बड़े सपने देखने के लिए अग्रेषित करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here