राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई गई पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी एक महान कवि, ओजस्वी पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें “एक भारतीय आत्मा” के नाम से भी जाना जाता है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 April 2026

राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई गई पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी एक महान कवि, ओजस्वी पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें “एक भारतीय आत्मा” के नाम से भी जाना जाता है

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई गई


  पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी एक महान कवि, ओजस्वी पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें “एक भारतीय आत्मा” के नाम से भी जाना जाता है


एके एन न्यूज नर्मदापुरम । नर्मदांचल पत्रकार भवन में देश के राष्ट्रकवि, ओजस्वी पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी एक महान कवि, ओजस्वी पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें “एक भारतीय आत्मा” के नाम से भी जाना जाता है। देश को आजादी दिलाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपनी लेखनी, विचारों और राष्ट्रभक्ति से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

उन्होंने आगे कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, निर्भीकता और समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी रचनाएं आज भी देशवासियों के भीतर राष्ट्रप्रेम और जागरूकता का भाव उत्पन्न करती हैं। उनका जीवन साहित्य, पत्रकारिता और देशसेवा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके साहित्यिक और राष्ट्रीय योगदान को स्मरण किया। 

इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, विजय कुम्भारे, प्रदीप गुप्ता, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवीय, दयाराम फौजदार, हेमंत राजपूत, कन्हैया लाल वर्मा, मनोज सोनी, एच.डी. दीक्षित, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी, कैलाश श्रीवास सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here